Ad

मूंगफली की खेती

जायद सीजन में मूंगफली की खेती किसानों को शानदार मुनाफा दिला सकती है

जायद सीजन में मूंगफली की खेती किसानों को शानदार मुनाफा दिला सकती है

भारत भर में बहुत सारे किसान आजकल परंपरागत खेती को छोड़कर नकदी फसलों की खेती कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है, कि महंगाई के इस युग में किसानों को मूंगफली जैसी फसलों की खेती पर अधिक बल देना चाहिए। 

आज हम किसानों को मूंगफली की खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं। मूंगफली की खेती से अधिक मुनाफा कमाने के लिए आपको इसकी उन्नत किस्म चुनने से लेकर फसल की बुवाई के आधुनिक तरीके एवं अन्य विधियों की जानकारी प्रदान करेंगे।

मूंगफली की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु की आवश्यकता 

किसान भाई यदि अपने खेत में मूंगफली की फसल को उगाना चाहते हैं, तो इसके लिए यह जानना बेहद जरूरी है, कि आपके इलाके की जलवायु मूंगफली की फसल के लिए अनुकूल है या नहीं ? 

मूंगफली भारत की महत्वपूर्ण तिलहन फसल है। मूंगफली की खेती भारत के तकरीबन सभी राज्यों में होती है। परंतु, जहां उपयुक्त जलवायु होती है, वहां इसकी फसल शानदार और दाने पुष्ट होते हैं।

मूंगफली की खेती के लिए कैसा मौसम होना चाहिए ?

सूर्य की ज्यादा रोशनी और उच्च तापमान मूंगफली के पौधे के विकास के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। कृषक उत्तम पैदावार के लिए कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान होना जरूरी है। 

 ये भी देखें: इस वैज्ञानिक विधि से करोगे खेती, तो यह तिलहन फसल बदल सकती है किस्मत

मूंगफली की खेती वर्षभर की जा सकती है। परंतु, खरीफ सीजन की फसल के लिए जून महीने के दूसरे पखवाड़े तक इसकी बुवाई की जा सकती है। 

मूंगफली की खेती के लिए भूमि की तैयारी

मूंगफली की फसल उगाने के लिए खेत की तीन से चार बार जुताई करनी चाहिए। इसके लिए मिट्टी पलटने वाले हल से जुताई सही होती है। मूंगफली के खेत में नमी बरकरार रखने के लिए जुताई के बाद पाटा लगाना अति आवश्यक है।

इससे मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहती है। खेती की तैयारी करने के समय 2.5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से जिप्सम का प्रयोग करें। 

मूंगफली के लिए कौन-से किस्म का बीज उपयोग करें ?

मूंगफली की कुछ उन्नत किस्में जैसे कि आर.जी. 425, 120-130, एमए 10 125-130, एम-548 120-126, टीजी 37ए 120-130, जी 201 110-120 प्रमुख हैं। 

इनके अलावा मूंगफली की अन्य किस्में जैसे कि एके 12, -24, जी जी 20, सी 501, जी जी 7, आरजी 425, आरजे 382 आदि भी अच्छा फसल देती हैं। 

मूंगफली की बुवाई के समय ध्यान रखने योग्य बातें ?

मूंगफली की बुवाई के समय बहुत सारी बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। गेंहू की कटाई के बाद अप्रैल के आखिर में मूंगफली की बुवाई की जाती है। वहीं, कुछ जगहों पर 15 जून से 15 जुलाई के मध्य मूंगफली की बुवाई की जाती है।

बीज की बुवाई से पहले 3 ग्राम थायरम या 2 ग्राम मैंकोजेब दवा प्रति किलो बीज के हिसाब से उपयोग किया जाना चाहिए। इस दवाई के प्रयोग से बीज में लगने वाले रोगों से बचाया जा सकता है और इससे मूंगफली बीज का अंकुरण भी अच्छा होता है।

मूंगफली की खेती में खरपतवार पर कैसे नियंत्रण रखें 

मूंगफली की खेती में खरपतवार नियंत्रण करना अत्यंत आवश्यक होता है। खर-पतवार ज्यादा होने से फसल पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। बुवाई के लगभग 3 से 6 सप्ताह के बीच विभिन्न प्रकार की घास निकलने लगती है। 

 ये भी देखें: मूंगफली की फसल को सर्वाधिक प्रभावित करने वाले कीट व रोगों की इस प्रकार रोकथाम करें

कुछ उपाय या दवा के इस्तेमाल से आप सुगमता से इस पर काबू कर सकते हैं। अगर आपने खरपतवार का प्रबंधन नहीं किया तो 30 से 40 प्रतिशत फसल बर्बाद हो जाती है।

मूंगफली की खेती से कितनी कमाई की जा सकती है ?

मूंगफली की खेती में किसानों को 40,000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से आय हो सकती है। सिंचित इलाकों में मूंगफली का औसत उत्पादन 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक हो सकता है। 

अगर मूंगफली का सामान्य भाव 80 रुपये प्रति किलो रहा तो किसान को खर्चा निकाल कर तकरीबन 90,000 रुपये की बचत हो सकती है।

मूंगफली की बुवाई

मूंगफली की बुवाई

दोस्तों आज हम बात करेंगे मूंगफली की बुवाई की, मूंगफली की बुवाई कहां और किस प्रकार होती है। मूंगफली से जुड़ी सभी आवश्यक और महत्वपूर्ण बातों को जानने के लिए कृपया हमारे पोस्ट के अंत तक जरूर बने रहें: 

मूंगफली की बुवाई कहां होती है?

मूंगफली एक तिलहनी फसल है भारत में सभी फसलों की तरह मूंगफली भी महत्वपूर्ण फसलों में से एक है। मूंगफली की अधिक पैदावार गुजरात आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक राज्यों में भारी मात्रा में उगाई जाती है।

कुछ और भी ऐसे राज्य हैं जहां मूंगफली की पैदावार काफी ज्यादा होती है। जैसे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब इन राज्यों में मूंगफली की फसल को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 

राजस्थान में लगभग मूंगफली की खेती 3.47 लाख हेक्टेयर क्षेत्रों में होती हैं। मूंगफली का उत्पादन करीब 6.81 लाख टन होता है। मूंगफली के भारी उत्पादन से आप इस फसल की उपयोगिता का अंदाजा लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: तिलहनी फसलों से होगी अच्छी आय

मूंगफली की खेती के लिए भूमि को तैयार करना:

सबसे पहले खेतों की जुताई कर लेना चाहिए। खेतों की जुताई करते वक्त जल निकास की व्यवस्था को उचित ढंग से बनाना चाहिए। 

मिट्टी को भुरभुरा कर लेना चाहिए। खेतों के लिए दोमट व बलुई दोमट मिट्टी सबसे सर्वोत्तम मानी जाती है भूमि उत्पादन के लिए, खेतों को मिट्टी पलटने वाले हल और उसके बाद कल्टीवेटर से अच्छी तरह से दो से तीन बार खेतों की जुताई कर लेनी चाहिए। 

भूमि को पाटा लगाकर अच्छी तरह से समतल कर लेना उचित होता है। मूंगफली की फसल में दीमक और कीड़े लगने की संभावना बनी रहती है। मूंगफली की फसल को दीमक और कीड़ों से सुरक्षित रखने के लिए क्विनलफोस 1.5 प्रतिशत 25 किलोग्राम प्रति हेक्टर की दर से भूमि की आखिरी जुताई के दौरान अच्छी तरह से भूमि में मिला देना चाहिए। 

मूंगफली की फसल के लिए बीज का चयन:

किसान मूंगफली की बुवाई मानसून के शुरुआती महीने में करना शुरू कर देते हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार भारत में करीब 15 से 20 जून से लेकर 15 से 20 जुलाई के बीच मूंगफली की फसल की बुवाई होती है।

किसान मूंगफली की फसल के लिए दो तरह की बीज का इस्तेमाल करते हैं। पहली कम फैलने वाली बीज की किस्म जो लगभग 75 से 80 किलोग्राम प्रति हेक्टर होती है। और वहीं दूसरी ओर फैलने वाली बीज की किस्म जो लगभग 60 से 70 किलोग्राम प्रति हेक्टर इस्तेमाल किया जाता है। 

बुवाई के लिए स्वस्थ फल्लियाँ और प्रमाणित बीज का चयन करना उचित रहता है। किसान बीज बोने से पहले 3 ग्राम थाइरम या 2 ग्राम मेन्कोजेब या कार्बेण्डिजिम दवा 1 किलो प्रति बीज के हिसाब से उपचारित करते हैं। इस प्रक्रिया द्वारा बीज में अंकुरण अच्छे ढंग से होता है। मूंगफली बीजों की इन दो किस्मों की बुवाई अलग-अलग ढंग से की जाती है। 

मूंगफली की फसल के लिए खाद और उर्वरक का इस्तेमाल:

किसान उर्वरक का इस्तेमाल भूमि की उर्वराशक्ति को देखते हुए और मूंगफली की कौन सी किस्म बोई गई है इसके आधार पर करते हैं। मूंगफली एक तिलहनी फसल है, इस प्रकार मूंगफली की फसल को नाइट्रोजनधारी उर्वरक की जरूरत होती है। 

खेत को तैयार करते वक्त उर्वरकों की अच्छी मात्रा भूमि में मिक्स करें। खेतों की बुवाई करने से लगभग 20 से 25 दिन पहले ही कम्पोस्ट और गोबर की खाद को 8 से 10 टन प्रति हेक्टर को पूरे खेत में अच्छी तरह से बिखेर कर फैलाकर मिला देना आवश्यक होता है। 250 किलोग्राम जिप्सम प्रति हैक्टर का इस्तेमाल करने से काफी अधिक मूंगफली का उत्पादन होता है।

ये भी पढ़ें: भारतीय वैज्ञानिकों ने मूंगफली के फेंके हुए छिलकों से ऊर्जा के मामले में दक्ष स्मार्ट स्क्रीन विकसित की

मूंगफली की फसल की सिंचाई:

मूंगफली की फसल को ज्यादा सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती हैं, क्योंकि यह एक खरीफ फसल होती है। मूंगफली की फसल की सिंचाई बारिश पर ही पूर्व से आधारित होती है। 

मूंगफली की फसल की जल्दी बुवाई के लिए पलेवा का उपयोग करें। मूंगफली की फसल में फूल अगर सूखे नजर आए हैं तो जल्दी ही सिंचाई करना आवश्यक होता है।सिंचाई करने से फलियां अच्छे से बड़ी और खूब भरी हुई नजर आती है।

किसानों के अनुसार फलियों का उत्पादन जमीन के भीतर होता है और काफी ज्यादा टाइम तक पानी भरने से फलियां खराब भी हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में जल निकास की व्यवस्था को बुवाई के वक्त विकसित करना उचित होता। 

इस प्रक्रिया को अपनाने से बारिश के दिनों में पानी खेतों में नहीं भरने पाते और ना ही फसल को किसी भी तरह का कोई नुकसान होता है। 

मूंगफली की फसल में निराई गुड़ाई और खरपतवार नियंत्रण:

मूंगफली की फसल के लिए सबसे महत्वपूर्ण निराई गुड़ाई और खरपतवार नियंत्रण होता है। निराई गुड़ाई की वजह से फसलों में अच्छा उत्पादन होता है। बारिश के दिनों में खरपतवार ढक जाते हैं खरपतवार पौधों को किसी भी प्रकार से बढ़ने नहीं देते हैं। 

फसलों को खरपतवार से सुरक्षित रखने के लिए कम से कम दो से तीन बार खेतों में निराई और गुड़ाई करनी चाहिए। पहली निराई गुड़ाई फूल आने के टाइम करें और दूसरी लगभग 2 से 3 सप्ताह बात करें। जब नस्से भूमि के भीतर प्रवेश करने लगे। इस प्रक्रिया को अपनाने के बाद कोई और निराई गुड़ाई की आवश्यकता नहीं होती हैं।

ये भी पढ़ें: मूंगफली (Peanut) के कीट एवं रोग (pests and diseases)

मूंगफली फसल की कटाई का उचित समय:

किसानों के अनुसार जब पौधों की पत्तियां पीली रंग की नजर आने लगे तो कटाई की प्रक्रिया को शुरू कर दें। मूंगफली की फलियों को पौधों से अलग करने के बाद कम से कम 8 से 10 दिन तक उन्हें खूब अच्छी तरह से सुखा लेना आवश्यक होता है। 

मूंगफली की फलियों को किसान लगभग तब तक सुखाते हैं जब तक उनमें 10% नमी ना बचे। इस प्रतिक्रिया को किसान इसलिए अपनाते हैं क्योंकि नमी वाली फलियों को इकट्ठा या भंडारित करने से उन में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का प्रकोप बना रहता है। 

खासकर सफेद फंफूदी जैसे रोग पैदा हो सकते हैं। मूंगफली की कटाई करने के बाद इन तरीकों को अपनाना आवश्यक होता है। 

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल मूंगफली की बुवाई पसंद आया होगा। हमारे इस आर्टिकल में मूंगफली की बुवाई से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी मौजूद हैं। 

यदि आप हमारी जानकारियों से संतुष्ट हैं। तो हमारे इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें। धन्यवाद।

Mungfali Ki Kheti: मूंगफली की खेती से संबंधित विस्तृत जानकारी

Mungfali Ki Kheti: मूंगफली की खेती से संबंधित विस्तृत जानकारी

आज हम आपको इस लेख में मूंगफली की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं। परंपरागत फसलों के तुलनात्मक मूंगफली को ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल माना जाता है। यदि किसान मूंगफली की खेती वैज्ञानिक ढंग से करते हैं, तो वह इस फसल से ज्यादा उत्पादन उठाकर बेहतरीन मुनाफा कमा सकते हैं। बतादें, कि खरीफ सीजन के फसल चक्र में मूंगफली की खेती का नाम सर्वप्रथम आता है। भारत के कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में प्रमुख तौर पर मूंगफली की खेती की जाती है। 

मूंगफली की खेती

यदि आप मूंगफली का उत्पादन करके बेहतरीन पैदावार से ज्यादा मुनाफा अर्जित करना चाहते हैं, तो मूंगफली की खेती कब और कैसे करनी चाहिए,
मूंगफली की बुवाई का समुचित समय क्या है? मूंगफली की उन्नत किस्म कौन सी है? मूंगफली हेतु बेहतर खाद व उर्वरक आदि से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आपको होनी ही चाहिए। तब ही आप मूंगफली की उन्नत खेती कर सकेंगे। मूंगफली की उन्नत खेती करने के इच्छुक किसानों को इस लेख को आखिर तक अवश्य होंगे। 

मूंगफली की खेती किस इलाके में की जाती है

मूंगफली को तिलहनी फसलों की श्रेणी में रखा गया है, जो ऊष्णकटबंधीय इलाकों में बड़ी ही सुगमता से उत्पादित की जा सकती हैं। जो किसान मूंगफली की खेती करने की योजना बना रहे हैं, उनको इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ना चाहिए। इस लेख में किसानों को मूंगफली की उन्नत खेती किस प्रकार करें? इस विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी। 

मूंगफली की खेती के लिए सबसे उपयुक्त जलवायु कौन-सी है

मूंगफली की खेती करने के लिए अर्ध-उष्ण जलवायु सबसे बेहतर मानी जाती है। इसकी खेती से बेहतरीन उत्पादन पाने के लिए 25 से 30 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान की जरुरत होती है। मूंगफली फसल के लिए 50 से 100 सेंटीमीटर बारिश सर्वोत्तम मानी जाती है।

यह भी पढ़ें: मूंगफली की खेती से किसान और जमीन दोनों को दे मुनाफा

मूंगफली की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी

मूंगफली की खेती विभिन्न प्रकार की मृदा में की जा सकती है। परंतु, मूंगफली की फसल से बेहतरीन पैदावार लेने के लिए बेहतरीन जल निकासी और कैल्शियम एवं जैव पदार्थो से युक्त बलुई दोमट मृदा सबसे उपयुक्त मानी गई है। इसकी खेती के लिए मृदा पीएच मानक 6 से 7 के मध्य होना आवश्यक है। 

मूंगफली फसल के लिए खेत की तैयारी

मूंगफली की खेती के लिए प्रथम जुताई मृदा पलटने वाले हल कर खेत को कुछ दिनों के लिए खुला छोड़ दें। जिससे कि उसमें उपस्थित पुराने अवशेषों, खरपतवार एवं कीटों का खत्मा हो जाये। खेत की आखिरी जुताई करके मृदा को भुरभुरी बनाकर खेत को पाटा लगाकर समतल कर लें। खेत की अंतिम जुताई के दौरान 120 कि.ग्रा./एकड़ जिप्सम/फास्फोजिप्सम उपयोग करें। दीमक एवं अन्य कीड़ों से संरक्षण के लिए किनलफोस 25 किग्रा एवं निम की खली 400 किग्रा प्रति हैक्टेयर खेत में डालें। 

भारत के अंदर मूंगफली की खेती के लिए विभिन्न किस्में मौजूद हैं, जो कि निम्नलिखित हैं।

फैलने वाली वैरायटी:- आर जी-382 (दुर्गा), एम-13, एम ए-10, आर एस-1 और एम-335, चित्रा इत्यादि। 

मध्यम फैलने वाली वैरायटी:- आर जी-425, गिरनार-2, आर एस बी-87, एच एन जी-10 और आर जी-138, इत्यादि।

झुमका वैरायटी:- ए के-12 व 24, टी जी-37ए, आर जी-141, डी ए जी-24, जी जी-2 और जे एल-24 इत्यादि। 

मूंगफली के बीज की क्या दर होनी चाहिए

मूंगफली की गुच्छेदार प्रजातियों के लिए 100 कि.ग्रा. और फैलने वाली प्रजातियों के लिए 80 कि.ग्रा. बीज प्रति हैक्टेयर की दर से जरुरी होता है।  

मूंगफली के बीज को किस प्रकार उपचारित किया जाए

मूंगफली के बीज का समुचित ढंग से अंकुरण करने के लिए बीज को उपचारित अवश्य कर लें। कार्बोक्सिन 37.5% + थाइरम 37.5 % की 2.5 ग्राम/कि.ग्रा. बीज की दर से या 1 ग्रा. कार्बेन्डाजिम + ट्राइकाडर्मा विरिडी 4 ग्रा./कि.ग्रा. के अनुरूप बीज को उपचारित किया जाए। 

यह भी पढ़ें: भारतीय वैज्ञानिकों ने मूंगफली के फेंके हुए छिलकों से ऊर्जा के मामले में दक्ष स्मार्ट स्क्रीन विकसित की

मूंगफली की बुआई किस प्रकार से की जाए

मूंगफली की बुवाई के लिए सबसे अच्छा समय जून के द्वितीय सप्ताह से जुलाई के प्रथम सप्ताह में की जा सकती है। मूंगफली का बीजारोपण रेज्ड बेड विधि द्वारा करना चाहिए। इस विधि के अनुरूप बुवाई करने पर 5 कतारों के उपरांत एक-एक कतार खाली छोड़ते हैं। झुमका किस्म:- झुमका वैरायटी के लिए कतार से कतार का फासला 30 से.मी. एवं पौधे से पौधे की फासला 10 से.मी. आवश्यक होता है। विस्तार किस्मों के लिए:- विस्तार किस्मों के लिए कतार से कतार का फासला 45 से.मी. वहीं पौधे से पौधे का फासला 15 सें.मी. रखें। बीज को 3 से 5 से.मी. की गहराई में ही बोयें। 

मूंगफली की खेती में खरपतवार नियंत्रण

मूंगफली फसल में सत्यानाशी, कोकावा, दूधघास, मोथा, लकासा, जंगली चौलाइ, बनचरी, हिरनखुरी, कोकावा और गोखरू आदि खरपतवार प्रमुख रूप से उग जाते हैं। इनकी रोकथाम करने के लिए 30 और 45 दिन पर निदाई-गुड़ाई करें, जिससे कि खरपतवार नियंत्रण मूंगफली की जड़ों का फैलाव अच्छा होने के साथ मृदा के अंदर वायु का संचार भी हो जाता है। 

मूंगफली की खेती के लिए सिंचाई प्रबंधन

जायद की फसल के लिए सिचाई – बतादें कि प्रथम सिंचाई बुवाई के 10-15 दिन उपरांत, दूसरी सिंचाई बुवाई के 30-35 दिन के उपरांत एवं तीसरी फूल एवं सुई निर्माण के वक्त, चौथी सिचाई 50-75 दिन उपरांत मतलब फली बनने के समय तो वहीं पांचवी सिचाई फलियों की प्रगति के दौरान (75-90 दिन बाद) करनी जरूरी होती है। यदि मूंगफली की बुवाई वर्षाकाल में करी है, तब वर्षा के आधार पर सिंचाई की जाए। 

मूंगफली की फसल में लगने वाले कीट

रस चूसक/ पत्ती सुरंगक/ चेपा/ टिक्का/ रोजेट/फुदका/ थ्रिप्स/ दीमक/सफेद लट/बिहार रोमिल इल्ली और मूंगफली का माहू इत्यादि इसकी फसल में विशेष तौर पर लगने वाले कीट और रोग हैं। 

यह भी पढ़ें: मूंगफली (Peanut) के कीट एवं रोग (pests and diseases)

मूंगफली की खुदाई हेतु सबसे अच्छा समय कौन-सा होता है

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि मूंगफली के पौधों की पत्तियों का रंग पीला होने लग जाए। फलियों के अंदर के टेनिन का रंग उड़ जाए और बीज का खोल रंगीन हो जाने के उपरांत खुदाई करें। खुदाई के दौरान खेत में हल्की नमी होनी चाहिए। बतादें, कि भंडारण और अंकुरण क्षमता स्थिर बनाये रखने के लिए खुदाई के उपरांत सावधानीपूर्वक मूंगफली को सुखाना चाहिए। मूंगफली का भंडारण करने से पूर्व यह जाँच कर लें कि मूंगफली के दानो में नमी की मात्रा 8 से 10% प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

मूंगफली की खेती में कितना खर्च और कितनी आय होती है

मूंगफली की खेती को बेहतरीन पैदावार देने वाली फसल मानी जाती है। इसकी खेती करने में लगभग 1-2 लाख रुपए तक की लागात आ जाती है। यदि किसानों के हित में सभी कुछ ठीक रहा तो प्रति हेक्टेयर तकरीबन 5-6 लाख की आमदनी की जा सकती है।

मूंगफली की अच्छी पैदावार के लिए सफेद लट कीट की रोकथाम बेहद जरूरी है

मूंगफली की अच्छी पैदावार के लिए सफेद लट कीट की रोकथाम बेहद जरूरी है

मूंगफली की खेती से किसान भाई सिर्फ तभी पैदावार हांसिल कर सकते हैं। जब वह मूंगफली की फसल में सफेद लट के रोग से निजात पा सकें। सफेद लट मृदा में पाए जाने वाले बहुभक्षी कीट हैं। इनको जड़ लट के तौर पर भी जाना जाता है। बतादें, कि सफेद लट कीट अपना भोजन मृदा में मौजूद ऑर्गेनिक पदार्थ और पौधों की जड़ों से अर्जित करते हैं। मूंगफली के अतिरिक्त सफेद लट आलू, अखरोट, तम्बाकू एवं विभिन्न अन्य तिलहन, दालें और सब्जी की फसलें अमरूद, गन्ना, नारियल, सुपारी की जड़ों पर आक्रमण कर अपना भोजन अर्जित करते हैं। सफेद लट मूंगफली की फसल को 20-80 प्रतिशत तक हानि पहुँचा सकती हैं।

सफेद लट का प्रकोप किस समय ज्यादा होता है

सामान्य तौर पर सफेद लट साल भर मौजूद रहते हैं। परंतु, इनकी सक्रियता बरसात के मौसम के समय अधिक नजर आती है। मानसून की प्रथम बारिश मई के मध्य अथवा जून माह में वयस्क लट संभोग के लिए बड़ी तादात में बाहर आते हैं। खेत में व उसके आसपास मौजूद रहने वाली मादाएं प्रातः काल जल्दी मिट्टी में वापिस आती हैं। साथ ही, अंडे देना चालू कर देती हैं। पुनः अपने बचे हुए जीवन चक्र के लिए मिट्टी में लौट जाते हैं। आगामी मानसूनी बारिश तक तकरीबन एक मीटर की गहराई पर मृदा निष्क्रिय स्थिति में रहती है। 

यह भी पढ़ें: मूंगफली की फसल को सर्वाधिक प्रभावित करने वाले कीट व रोगों की इस प्रकार रोकथाम करें

मूंगफली के खेत में सफेद लट संक्रमण के लक्षण

यह कीट भूमिगत है, इसलिए इस कीट से होने वाली हानि को सामान्य तौर पर दरकिनार कर दिया जाता है। संक्रमित पौधा पीला पड़ता दिखाई देने के साथ-साथ मुरझाया हुआ दिखाई पड़ता है। ऐसे में आखिर में पौधा सूख जाता है, जिसको बड़ी सहजता से जमीन से निकाला जा सकता है। भारी संक्रमण में पौधे मर जाते हैं। साथ ही, मरे हुए पौधे खेतों के भीतर पेचो में दिखाई देते हैं। सफेद लट पौधों की जड़ों को भी खाकर समाप्त कर देते हैं। लटों की वजह से मूंगफली की पैदावार में भारी हानि होती है। वयस्क लट रात में सर्व प्रथम पत्तियों में छेद करते हैं। उसके उपरांत सिर्फ मध्य पत्ती की मध्य शिरा को छोड़कर पूरी पत्ती को चट कर जाते हैं।

मूंगफली के खेत में सफेद लट कीट प्रबंधन

बतादें, कि यदि किसी इलाके में सफेद लटों का आक्रमण है, तो वहां इसका प्रबंधन एक अकेले किसान की कोशिशों से संभव नहीं है। इसके लिए समुदायिक रूप से सभी किसान भाइयों को रोकथाम के उपाय करने पड़ेंगे। सफेद लट का प्रबंधन सामुदायिक दृष्टिकोण के जरिए से करना ही संभव होता है। 

यह भी पढ़ें: Mungfali Ki Kheti: मूंगफली की खेती से संबंधित विस्तृत जानकारी

सफेद लट का वयस्क प्रबंधन

  • प्रथम बारिश होने के उपरांत एक लाइट ट्रैप/हेक्टेयर की दर से लगाएं।
  • लट संभावित इलाकों में खेतों के आस-पास के वृक्षों की कटाई कर दें। साथ ही, जो झाड़ियां खेत के पास है उन्हें काट के खत्म कर दें।
  • सूर्यास्त के दौरान वृक्षों और झाड़ियों पर कीटनाशकों जैसे कि इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एसएल @ 1.5 मिली/लीटर अथवा मोनोक्रोटोफॉस 36 एसएल @ 1.6 मिली/लीटर का छिड़काव करें।
  • पेड़ों के पास गिरे हुए लटों को एकत्रित करके उनको समाप्त कर दें।

सफेद लट कीट प्रबंधन

  • यदि जल की उपलब्धता है, तो अगेती बुवाई करें।
  • किसान भाई बेहतर तरीके से विघटित जैविक खाद का इस्तेमाल करें।
  • किसान भाई प्यूपा को प्रचंड धूप के संपर्क में लाने हेतु गर्मियों में गहरी जुताई करें।
  • छोटे पक्षियों को संरक्षित करने पर अधिक ध्यान दें, क्योंकि यह इन सफेद लट का शिकार करते हैं।
  • बुवाई से पूर्व मृदा में कार्बोफ्यूरान 3 सीजी @ 33.0 किग्रा/हेक्टेयर अथवा फोरेट 10 सीजी @ 25.0 किग्रा/हेक्टेयर मिलाएं।
  • सफेद लट संक्रमित खेतों में बुवाई वाली रेखाओं में कीटनाशकों जैसे कि थियामेथोक्सम 25 डब्ल्यूएस @ 1.9 लीटर/हेक्टेयर अथवा फिप्रोनिल 5 एफएस का @ 2.0 लीटर/हे. का उपयोग करें।
  • संभावित इलाकों में बीज उपचार के लिए बिजाई से पूर्व क्लोरपायरीफॉस 20EC @ 6.5-12.0 मिली/किग्रा अथवा इमिडाक्लोप्रिड 17.8 SL @ 2.0 मिली/किग्रा से बीज का उपचार करें।
  • खेतों में वयस्क सफेद लट नजर आने पर फसलों की जड़ों में क्लोरपायरीफॉस 20 ईसी@ 4.0 लीटर/हेक्टेयर अथवा क्विनालफॉस 25 ईसी @ 3.2 से लीटर/हेक्टेयर छिड़काव करें।

मूंगफली की इस किस्म की खेती करने वाले किसानों की बेहतरीन कमाई होगी

मूंगफली की इस किस्म की खेती करने वाले किसानों की बेहतरीन कमाई होगी

मूगंफली की किस्म डी.एच. 330 की खेती कम जल उपलब्धता वाले क्षेत्रों में भी की जा सकती है। मूंगफली की पैदावार मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों में की जाती है। इन राज्यों में सूखे के कारण मूंगफली की पैदावार में किसानों के समक्ष काफी चुनौतियां आती हैं। यहां पर कम बारिश होने के कारण मूंगफली की कम पैदावार होती है। साथ ही, किसान भाइयों की कमाई भी कम होती है। ऐसी स्थिति में आज हम मूगंफली की प्रजाति डी.एच. 330 के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी खेती के लिए कम पानी की जरूरत पड़ती है।

मूंगफली की बुवाई कब की जाती है

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि
मूंगफली की बुवाई जुलाई के माह में की जाती है। यह बिजाई के 30 से 40 दिन पश्चात अंकुरित होने लगती है। इसमें फूल निर्माण के उपरांत फलियां आने लगती हैं। यदि आपके क्षेत्र में कम बारिश एवं सूखे की संभावना बनी रहती है, तो इसकी उत्पादकता में गिरावट नहीं होगी। इसके लिए 180 से 200 एमएम की वर्षा काफी होती है।

मूंगफली की खेती के लिए मृदा की तैयारी

मृदा की तैयारी करने के लिए खेत की जुताई के पश्चात एक बार इसमें सिंचाई कर दें। बुवाई के उपरांत जब पौधों में फलियां आना शुरू हो जाऐं तो पौधों की जड़ों की चारों तरफ मिट्टी को चढ़ा दें। इससे फली की पैदावार अच्छी तरह से होती है। मृदा की तैयारी करना बेहतर फसल उत्पादकता के लिए काफी अहम होती है। यह भी पढ़ें: मूंगफली की फसल को सर्वाधिक प्रभावित करने वाले कीट व रोगों की इस प्रकार रोकथाम करें

मूंगफली का अच्छा उत्पादन कैसे प्राप्त करें

किसान मूंगफली का उत्पादन बढ़ाने के फसल की बुवाई के समय जैविक खाद का छिड़काव कर सकते हैं। इसके अरिरिक्त इंडोल एसिटिक को 100 लीटर पानी में मिला कर वक्त-वक्त पर फसल पर छिड़काव करते रहें। यह भी पढ़ें: मूंगफली की अच्छी पैदावार के लिए सफेद लट कीट की रोकथाम बेहद जरूरी है

मूंगफली की फसल में लगने वाले रोगों से बचाव

मूंगफली की फसल के अंतर्गत कॉलर रॉट रोग, टिक्का रोग एवं दीमक लगने की संभावना काफी अधिक रहती है। इसके लिए कार्बेंडाजिम, मैंकोजेब जैसे फफूंदनाशक एवं मैंगनीज कार्बामेट की 2.5 किलोग्राम मात्रा को 1000 लीटर पानी में मिलाकर 15 दिन के समयांतराल पर लगभग 4 से 5 बार छिड़काव करना चाहिए। किसान भाइयों को मूंगफली की इस किस्म डी.एच. 330 की बुवाई से बेहतरीन उत्पादन के लिए और किसी भी रोग से जुड़ी जानकारी हेतु कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की सलाह अवश्य लें।
किसान भाई मूंगफली की इस किस्म की खेती कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं

किसान भाई मूंगफली की इस किस्म की खेती कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं

मूंगफली की डी.एच. 330 किस्म की खेती के लिए कम जल की जरूरत होती है। साथ ही, इसको तैयार होने में तकरीबन 4 से 5 महीने का वक्त लग जाता है। मूंगफली एक बेहद ही स्वादिष्ट एवं फायदेमंद फसल है।

भारत के तकरीबन प्रत्येक व्यक्ति को मूंगफली काफी पसंद होती है। भारत में मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य गुजरात है। उसके पश्चात महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश आते हैं।

यदि आप किसान भाई भी इसकी खेती कर बेहतरीन कमाई करने का सोच रहे हैं। तो आगे इस लेख में आज हम आपको इसकी खेती के विषय में जानकारी देंगे, जिसे अपनाकर आप केवल 4 माह में ही मूंगफली का बेहतरीन उत्पादन कर मोटी आय अर्जित कर सकते हैं।

मूंगफली की खेती का बेहतरीन तरीका

मूंगफली की उन्नत और शानदार खेती के लिए अच्छे बीज के साथ-साथ आधुनिक तकनीक की भी आवश्यकता होती है। मूंगफली की डी.एच. 330 फसल के लिए खेतों में तीन से चार बार जुताई करने के उपरांत ही बिजाई करनी होती है।

इसके उपरांत मृदा को एकसार करने के पश्चात खेत में आवश्यकता के हिसाब से जैविक खाद, उर्वरक एवं पोषक तत्वों को मिला देना चाहिए। डी.एच. 330 एक ऐसी प्रजाति की मूंगफली है, जिसे अत्यधिक सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है। 

खेत तैयार करने के उपरांत मूंगफली की बुवाई करनी चाहिए। आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि इसकी बेहतरीन पैदावार के लिए स्वस्थ बीजों का चुनाव करें।

ये भी पढ़ें: मूंगफली की अच्छी पैदावार के लिए सफेद लट कीट की रोकथाम बेहद जरूरी है

मूंगफली की खेती में सिंचाई बेहद आवश्यक है

मूंगफली की डी.एच. 330 की फसल को तैयार होने में कम बारिश की आवश्यकता होती है। इस वजह से इसे पानी बचाने वाली फसल के नाम से भी जाना जाता है। 

अगर आपके क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा होने की संभावना रहती है, तो आप इस किस्म की खेती बिल्कुल भी ना करें। मूंगफली की फसल में पानी भरने से सड़ने का खतरा काफी बढ़ जाता है और कीड़े लगने का भी खतरा रहता है।

मूंगफली की फसल में जैविक कीटनाशक

डी.एच. 330 मूंगफली की फसल में अत्यधिक खरपतवार निकलने की संभावना बनी रहती है। अब ऐसी स्थिति में आप जैविक खाद के इस्तेमाल से अपनी पैदावार को अच्छा कर सकते हैं। 

मूंगफली की बिजाई के 25 से 30 दिन उपरांत खेतों में निराई-गुड़ाई कर देनी चाहिए। खेत में उत्पादित होने वाली घास को हटा दें। साथ ही, फसल को कीटों एवं रोगों से सुरक्षा के लिए माह में दो से तीन बार कीटनाशक का स्प्रे करते रहें।